किसानों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के खिलाफ किसान एक बार फिर लामबंद हुए है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भारतीय किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।

||Delhi||Nancy Kaushik||केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के खिलाफ किसान एक बार फिर लामबंद हुए है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भारतीय किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। दरअसल  एमएसपी खरीद पर किसान की गेहूं पर केंद्र सरकार ने अब कट लगा दिया है। अनाज मंडी में जो फसल किसानों की आएगी उसमे सुखी, टूटी व कम चमक वाली फसल पर केंद्र सरकार ने विभिन्न प्रतिशत के हिसाब से कट लगाया है। जिसके बाद सरकार की नोटिफिकेशन के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने एक बड़ा आंदोलन का एलान करते हुए प्रदेश की सभी अनाज मंडियों के बाहर रोड जाम करने की चेतावनी दे दी। किसान नेताओं ने कहा की सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है। ऐसे में किसानों के समर्थन में आढ़ती एसोसिएशन भी किसानों ने साथ खड़ी है। यमुनानगर में आढती एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि प्रदेश में कल से सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद को बंद करने का फैसला लिया गया है।
 केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन से नाराज के साथ एक बार फिर अपना विरोध जता रहे हैं दरअसल मामला इस बार कुछ इस तरीके से है कि एमएसपी खरीद पर किसान की गेहूं पर केंद्र सरकार ने कट लगा दिया है सुखी, टूटी कम चमक वाली फसल पर केंद्र सरकार ने कट लगाया है। जिसके खिलाफ अब किसानों ने मोर्चा खोल दिया है किसानों का कहना है कि सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है एक तो मौसम की मां ऊपर से किसानों की मदद करने की बजाय अब सरकार इस तरीके से किसानों के साथ गलत कर रही है ।वहीं किसानों के समर्थन में आढ़ती एसोसिएशन भी उतर आई है।और प्रदेश में कल से गेहूं की खरीद बंद करने का ऐलान कियाहै। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपनी नोटिफिकेशन वापस नहीं लेती तो किसान एक बड़ा आंदोलन भी कर सकते हैं। अब देखना होगा कि सरकार किसानों की मांग मानती है या किसान कोई बड़ा आंदोलन करेंगे।