विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा की करनाल लोक सभा से प्रत्यासी मनोहर लाल खटटर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। सरकार के कामकाज से जनता खुश है।
इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के पक्ष में घर-घर संपर्क अभियान के तहत रविवार को डोर टू डोर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को जनता का पूरा आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता उसे पूरा करने में अपना सहयोग देगी और इसके लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। और करनाल लोक सभा से प्रत्यासी मनोहर लाल खटटर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विधायक रामकुमार कश्यप उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने माताओं-बहनों को सहायता देने के अनेक प्रयास किए जो केवल आम लोगों के भरोसे और विश्वास के कारण हुए। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान गरीबों के लिए बनाने का काम किया। सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था करवाई गई। आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की गई ताकि गरीब लोगों को ईलाज करवाने में दिक्कत न आए। सरकार ने किसानों के हित में अनेकों निर्णय लिए। मातृ वंदना योजना के जरिए महिलाओं को सहायता की गई। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता की भलाई के लिए किए।
घर-घर संपर्क अभियान के तहत रामकुमार कश्यप ने सरकार की उपलब्धियों और पारदर्शिता से करवाए जा रहे कार्यो से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले के शासनकाल में हर तरह की नौकरी के रेट तय थे, हर काम के रेट तय थे लेकिन अब यह व्यवस्था दुरुस्त हो चुकी है। सरकार ने बेरोजगारों बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां दी हैं। साढ़े नौ साल की पूर्व मनोहर लाल सरकार ने अनेको कार्य किये है और तीसरी बार फिर देश के प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी बनेगे।
p24news