सरसो की खरीद 10 दिन के लिए फिर से करे शुरू : किरण चौधरी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने प्रदेश मेें बढ़ती हुई नशाखोरी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अब भिवानी भी नशे का गढ़ बन गया है। भिवानी तथा नूह जिला नशाखोरी तथा साइबर क्राइम में हॉटस्पॉट बनते जा रहे है। इसके पीछे मुख्य कारण बेरोजगारी व नशाखोरी पर बंदिश ना लगाना है।

||Delhi||Nancy Kaushik||वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने प्रदेश मेें बढ़ती हुई नशाखोरी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अब भिवानी भी नशे का गढ़ बन गया है। भिवानी तथा नूह जिला नशाखोरी तथा साइबर क्राइम में हॉटस्पॉट बनते जा रहे है। इसके पीछे मुख्य कारण बेरोजगारी व नशाखोरी पर बंदिश ना लगाना है। यह बात उन्होंने आज भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस मौके पर किरण चौधरी ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश के सात जिलों में सरसो की खरीद दो दिन के लिए फिर से शुरू की गई, उसे 10 दिन किया जाना चाहिए, ताकि सभी किसानों को एमएसपी मिल सकें। वही उन्होंने भाजपा-जजपा पर 5100 रुपये पेंशन का वायदा पूरा ना किए जाने का आरोप लगाया।
महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक रावदान सिंह द्वारा मौका मिलने पर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे के ब्यान पर जब किरण चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रावदान सिंह उनके सामने भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे की बात नकार चुके है। वे खुद उनसे गुडग़ांव सीट की सिफारिश जरूर कर रहे है। उन्होंंने एक बार फिर से साफ किया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से श्रुति चौधरी चुनाव लड़ेगी। वही भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह को लेकर जब किरण चौधरी यह सवाल किया गया कि धर्मबीर सिंह ने ब्यान दिया है कि उनकी सपना है कि किरण चौधरी उनके सामने लोकसभा का चुनाव लड़े। इस पर किरण चौधरी ने कहा कि धर्मबीर सिंह अच्छा सपना देखते तो भगवान जरूर पूरा करते। धर्मबीर सिंह को चाहिए कि वे भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के एमपी लैड फंड को क्षेत्र के विकास में तथा क्षेत्र की आवाज उठाने का सपना देखे तो भगवान जरूर  पूरा करेंगे। किसी को हराने का सपना देखना नकारात्मक सपना है। ऐसे सपनों को भगवान कभी पूरा नहीं करते। उन्होंने कहा कि वे खुद भिवानी के विकास का सपना देखती है, ना कि किसी को हराने का।
किरण चौधरी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के सवाल पर कहा कि कर्नाटक हिमाचल की तर्ज पर ना केवल हरियाणा, बल्कि राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस फिर से अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव की तैयारी में वे तथा श्रुति चौधरी पूर्णतया जुट गई हैं तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के 6 हल्कों की बूथ लेवल कमेटी का गठन भी किया जा चुका है।
 किरण चौधरी ने वर्तमान भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उस पर लाठीचार्ज होता है। उन्होंने सिरसा में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। वही कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की मांग के मुद्दे पर लाठीचार्ज किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में बैठी बेटियों का समर्थन करने वालों पर भी लाठियां बरसाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब ये बेटियां दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करती है, तब भाजपा उन्हे देश की बेटियां कहती है। अब जब ये बेटियां यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही है, अब उन्हे हरियाणा निवासी बताया जा रहा है। ऐसी दोगली नीतियां अपनाकर भाजपा देश को बांट रही है। किरण चौधरी ने कहा कि सीईटी परीक्षा में अधिक से अधिक युवाओं को परीक्षा देने का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लाखों खाली पदों को भरने की बजाए भाजपा कौशल रोजगार निगम तथा अग्निवीर जैसी कच्ची नौकरियों में लगी है। जिससे युवाओं की बेरोजगारी दर बढ़ रही है। भिवानी की सांई स्पोर्ट्स सैंटर में 50 सीटें एथलेटिक्स की वापिस लिए जाने की भी उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में भिवानी में खेल विश्वविद्यालय लाने के लिए प्रयास किए थे। अब भाजपा सरकार यहां स्थापित साई सैंटर से भी सीटों को कम कर रही है, जो मिनी क्यूबा के खिलाडिय़ों के साथ अन्याय है।