अंबाला शहर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुश्यंत चौटाला ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से उनकी उम्मीदवार के परिवार ने इलाके में समाज सेवा के कार्य किये हैं तो अंबाला की जनता बड़े अंतर से जेजेपी के उम्मीदवार को जितवाकर भेजेगी। इसके साथ साथ दुष्यंत चौटाला ने उन पर लग रहे आरोपों और सरकार की जांच की बातों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सरकार में रहते हुए भी कभी जांच से मना नहीं किया। लेकिन इनमें कुछ अफवाहें और दुष्प्रचार भी है।
जेजेपी नेता जोगी राम सिहाग ने बयान दिया है कि वो जेजेपी में रहते हुए भी रणजीत चौटाला का समर्थन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जेजेपी को एक परिवार की पार्टी बताया। सिहाग के बयान पर जवाब देते हुए दुष्यंत ने कहा कि जोगी राम भी परिवार के सदस्य हैं। दुष्यंत ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि सिहाग पार्टी और पद से इस्तीफा दे सकते हैं। यह हरगिज़ बर्दाश्त नहीं होगा कि जेजेपी का कोई व्यक्ति किसी और पार्टी के कैंडिडेट को समर्थन दे। अगर कोई ऐसा करता है तो पार्टी उस पर कार्रवाई करेगी।