गोगी गैंग के गुर्गों का ऐलान - दिनेश कराला और योगेश टुंडा करेंगे गैंग लीड

रोहिणी कोर्ट सितम्बर 2021 में मारे गए गोगी उर्फ जितेंद्र मान की गैंग के गुर्गे टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद अब अपना साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश में नज़र आ रहे है। टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड केस की रिमांड पर योगेश टुंडा और दीपक डबास उर्फ तीतर ने खुलासा किया है कि गोगी के साथ मुकदमेवार दिनेश कराला और टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में शामिल योगेश टुंडा अब गैंग लीड करेंगे।

||Delhi||Nancy Kaushik||रोहिणी कोर्ट सितम्बर 2021 में मारे गए गोगी उर्फ जितेंद्र मान की गैंग के गुर्गे टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद अब अपना साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश में नज़र आ रहे है। टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड केस की रिमांड पर योगेश टुंडा और दीपक डबास उर्फ तीतर ने खुलासा किया है कि गोगी के साथ मुकदमेवार दिनेश कराला और टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में शामिल योगेश टुंडा अब गैंग लीड करेंगे।

पुलिस पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने बताया कि 2016 में जब गोगी पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था तो लॉरेंस बिश्नाई गैंग ने हथियार मुहैया कराने में गोगी की काफी मदद की थी लेकिन गोगी की हत्या के बाद से गैंग का लॉरेंस गैंग से कोई खास टच नहीं है। 

2017 में फरारी के दौरान हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया का मर्डर गोगी से दिनेश कराला ने कराया था क्योंकि कराला से अपनी सास का मर्डर हो गया था जिसकी गवाह उसकी साली हर्षिता थी। जिसके बाद से कराला और गागी साथ में तिहाड़ जेल में रहे। 

आपको बता दे योगेश टुंडा जो की सोनीपत का रहने वाला है ने टिल्लू गैंग के दीपक उर्फ राजू का मर्डर कर टिल्लू - गोगी गैंग वॉर की शुरुआत की थी।इसलिए गोगी गैंग में टुंडा का भी कद दिनेश कराला के साथ लीडर का होगा।

वहीं रोहित मोई, दीपक पहल उर्फ बॉक्सर, दीपक बजानिया, दीपक डबास उर्फ तीतर और गुलशन गुल्लू गैंग के अहम मेंबर रहेंगे।