सुकेश ने की मंडौली जेल के लैंडलाइन फोन से छेड़छाड
जेल नम्बर 13 में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने लैंडलाइन फोन सिस्टम से छेड़छाड़ कर कई फोन कॉलस अवैध रुप से कर डाले। आपको बता दे अवैध कॉलस का यह सिलसिला मार्च से लेकर 9 - 10 मई तक चला है।

||Delhi||Nancy Kaushik||जेल नम्बर 13 में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने लैंडलाइन फोन सिस्टम से छेड़छाड़ कर कई फोन कॉलस अवैध रुप से कर डाले। आपको बता दे अवैध कॉलस का यह सिलसिला मार्च से लेकर 9 - 10 मई तक चला है।
कोर्ट की तरफ से सुकेश को हफ्ते में 3 बार लैंडलाइन से फोन करने की इज्जाज़त मिली थी लेकिन सुकेश ने लैंडलाइन फोन को टेंपर कर अपने लोगों को कई बार कॉल किए। 9 - 10 मई को जब सुकेश लैंडलाइन से कॉल कर रहा था तो कॉल करने में कुछ परेशानी हुई, फोन को चैक करने पर उस पर शक हुआ।
फोन कॉलस के डेटा को चेक कराया गया तो पता चला इसने कई बार कॉलस की हुई है। जिनका मंडौली जेल के रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड नहीं है लेकिन ये कॉलस जेल के अंदर से ही की गई है।
दरअसल रजिस्टर में दर्ज किया जाता था कि कॉलस नहीं लगी जबकि रिकॉर्डिंग चैक करने पर इसके द्वारा कॉल की गई पता लगी है। तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनीवाल ने इस बात की पुष्टी भी की है कि मंडौली जेल के लैंडलाइन फोन से छेड़छाड की गई है। मामले में जेल के स्टाफ और सेवादार बने कैदियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिनको दोषी पाए जाने पर सख्त सज़ा दी जाएगी।
p24news