भाजपा की सरकार, भाजपाई ही बैठे सड़को पर
रोहतक में देर रात भाजपा के कार्येकर्ता ओर नेता सिविल लाइन थाना प्रभारी को ससपेंड करने को लेकर एस पी आवास के बाहर बैठ गए। इनके अलावा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का बेटा भी सड़क पर बैठ गया।

||Delhi||Nancy Kaushik||रोहतक में देर रात भाजपा के कार्येकर्ता ओर नेता सिविल लाइन थाना प्रभारी को ससपेंड करने को लेकर एस पी आवास के बाहर बैठ गए। इनके अलावा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का बेटा भी सड़क पर बैठ गया। सभी का ये कहना है कि एस एच ओ ने भाजपा के कार्येकर्ता के साथ बतमीजी की ओर जब कुछ भाजपा के अन्य कार्येकर्ता थाने पहुंचे तो उनके फ़ोन छीनकर उन्हें भी 3 घंटे तक बिठा लिया।
दरअसल सिविल लाइन पुलिस ने अशोक चौक पर एक पान भंडार पर छापा मारा। और वहाँ से प्रतिबंधित समान बरामद किया। इसके बाद पुलिस पुलिस पान भंडार संचालक से पूछ ताछ करने के लिए थाने ले आयी। इस बात की खबर जब भाजपा के लोगो को पता लगी तो 4 या 5 कार्येकर्ता थाने पहुंच गए। उनका आरोप है कि वहां पर पुलिस ने उनके फ़ोन छीन लिए ओर जबरन 3 घंटे बिठाए रखा। इस बात की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री के पुत्र भी सड़क पर आकर भाजपा करएकर्ताओ के साथ धरने पर बैठ गए।
p24news