राज्यमंत्री असीम गोयल ने मंच से अंबाला के सांसद स्वर्गीय रतनलाल कटारिया को याद करते हुए कहा कि वे बहुत ही कमाल की शख्सियत थे जब हरियाणा में भाजपा के नाममात्र कार्यकर्ता और नेता होते थे उन दिनों में रतनलाल कटारिया ने पार्टी को अपनी जी तोड़ मेहनत से सिंचा राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि मुझे मेरे गांव नन्यौला ने इतना प्यार और मान सम्मान दिया है जिसका मै कभी कर्ज नहीं उतार सकता इसके साथ ही उन्होंने कल अंबाला में होने जा रही नरेंद्र मोदी की रैली में आने का सबसे अपील की
अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 सालों में देश की दशा और दिशा बदल डाली कोविड में देश को बुरी स्थिति से लड़कर बाहर निकाला महिलाओं के लिए रिकॉर्डतोड़ शौचालय बनवाए और उन्हें मुफ्त में उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हे और सिलेंडर मुहैया करवाए देश के विकास को तेज गति देने के लिए तीसरी बार फिर आपको मोदी सरकार बनानी होगी