जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक पार्टी और उम्मीदवारों ने अपनी ताकत चुनाव प्रचार में झोकते नज़र आ रहे हैं... एक तरफ 40 के पार तापमान है तो दूसरी तरफ इस गर्मी में उम्मीदवारों का हौसला और जीत का भरोसा भी आसमान पर है... तपती गर्मी में हर उम्मीदवार एक एक मतदाता की चौखट तक पहुंच रहा है..... इसी तेज और तपती धूप में गुरुग्राम से बीजेपी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह आज सोहना विधानसभा के दर्जन गांवो के दौरे पर रहे ... इस कड़ी में राव इंद्रजीत सिंह सोहना विधानसभा में गुर्जरों के सबसे बड़े गांव कादरपुर में पहुंचे... जहां भारी संख्या में ग्रामीणों ने राव इंद्रजीत सिंह का स्वागत किया... तो वही राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस बार देश हित में मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगा आज हर कोई देश के बारे में सोच कर मोदी जी को वोट दे रहा है और यह वोट देश निर्माण में काम आएगी क्योंकि ये चुनाव ना तो किसी पार्षद के लिए है और ना ही किसी को विधायक बनने के लिए यह चुनाव देश के बेहतर निर्माण और भविष्य के लिए चुनाव है इसलिए आज हर मतदाता समझदार है और देश हित में इस बार अपने मत का प्रयोग करेगा...
तो वहीं कादरपुर गांव में पहुंचे राव इंद्रजीत सिंह का ग्रामीणों ने जहां फूलमाला और पगड़ी से स्वागत किया तो वहीं ग्रामीणों ने एक बार फिर साफ कर दिया कि कादरपुर गांव सोहना विधानसभा में निर्णायक गांव है और ऐसे में इस गांव में 5 हज़ार से ज्यादा वोट है और यह तमाम वोट 100 फीसदी राव इंद्रजीत सिंह और देश के बेहतर भविष्य के लिए डाले जाएंगे ग्रामीणों ने राव इंद्रजीत सिंह को आश्वासन दिया कि गांव से एक भी वोट किसी दूसरे उम्मीदवार को नहीं डालेगी न केवल गांव बल्कि गुर्जर बिरादरी की सरदारी ने भी राव इंद्रजीत सिंह को खुला समर्थन किया इस दौरान भारी संख्या में युवाओं ने राव सिंह के लिए न केवल वोट डलवाने का काम किया बल्कि लगातार राव इंद्रजीत सिंह को मजबूत करने में जुटे हुए हैं....
बाइट गजराज दायमा, कादरपुर निवासी ( ग्रामीण)
बहराल जहां एक तरफ तापमान अपने चरम पर है तो दूसरी तरफ नेताओं के बयान भी विपक्षियों पर आग की तरह बरस रहे है ...
सोहना विधानसभा में गुर्जरों के सबसे बड़े गांव ने जहां राव इंद्रजीत सिंह को 100 फ़ीसदी वोट देने का भरोसा दिलाया है उसके बाद देखना यह होगा कि क्या वाक्य में ही एक भी वोट किसी दूसरे उम्मीदवार को डालती है या नहीं...