Yamunanagar:हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर ने फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड

यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर ने फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड ।फ़िलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।जानकारी के अनुसार रोडवेज ड्राइवर शैलेंद्र किराए के मकान में रहता था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा की प्राथमिक दृष्टि से ये सुसाइड का मामला ही लगता है। मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है वह की जाएगी। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

||Delhi||Nancy Kaushik|| यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर ने फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड ।फ़िलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।जानकारी के अनुसार रोडवेज ड्राइवर शैलेंद्र किराए के मकान में रहता था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा की प्राथमिक दृष्टि से ये सुसाइड का मामला ही लगता है। मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है वह की जाएगी। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
 यमुनानगर के टैगोर गार्डन में किराए के मकान में रहने वाले हरियाणा रोडवेज यमुनानगर के कर्मचारी शैलेंद्र कुमार ने अपने कमरे में पंखे की हुक से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । शैलेंद्र कुमार यमुनानगर के गांव कलसोरा का रहने वाला है । और इसकी आयु 40 से 45 वर्ष के बीच है। मकान मालिक जसवीर कौर ने बताया कि शैलेंद्र कुमार यमुनानगर में रोडवेज की बस में चालक के पद पर तैनात है और वह अक्सर उनके घर पर किराए के कमरे में आराम करने के लिए आता है । आज जब देर शाम वह कमरे से नीचे उतर कर नहीं आया तो उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई । जिसके चलते उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन फोन नहीं उठाया तो उन्होंने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ पड़ा है । 
वही मौके पर पहुंचे  डीएसपी जितेंद्र ने इस बारे में बताया कि टैगोर गार्डन में रोडवेज कर्मचारी ने किराए के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी उस सूचना पर मौके पर पहुंचे हैं साथ ही उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है।  मृतक व्यक्ति का नाम शैलेंद्र कुमार है और यह यमुनानगर के गांव   गढ़ी  बीरबल के पास कलसोरा रहने वाला है यमुनानगर में कई सालों से रोडवेज की बस में चालक के पद पर तैनात है । मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है । और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है ।परिजनों से बातचीत करके आगे इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।