||Delhi||Nancy Kaushik||भिवानी में आज मजदूर दिवस के मौके पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भिवानी स्थित हुड्डा पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा करें नहीं तो आने वाले समय में बड़े आंदोलन कर्मचारियों द्वारा किए जाएंगे।
इस मौके पर उन्होंने अपनी 5 सूत्रीय मुख्य मांगों को गिनाते हुए कहा कि कौशल विकास रोजगार निगम को बंद किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए ,समान काम समान वेतन दिया जाए, पुरानी पेंशन लागू हो,कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू हो।
इस तरह की उनकी मांगे हैं उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा करती है तो सरकार का स्वागत किया जाएगा अन्यथा प्रदेश के कर्मचारी सड़कों पर उतर कर बड़े-बड़े आंदोलन करेंगे।