भारत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 14 फसलों पर MSP बढ़ाई है !
[ankur kapoor, ambala ] भारत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 14 फसलों पर MSP बढ़ाई है ! MSP के बढाने के बावजूद किसान खुश नहीं है ! धान पर सरकार द्वारा बढ़ाई गई MSP को किसान बहुत कम बता रहे है हालांकि सूरजमुखी और मूंग पर बढ़ाई गई MSP से किसान संतुष्ट है ! किसानों का कहना है की धान की फसल पर पिछले साल के मुकाबले 400 रुपए खर्चा ज्यादा आ रहा है जबकि MSP 117 रुपए बढ़ाया है ! वहीं किसानों का कहना है कि MSP तो चलो सरकार ने बढ़ा दी लेकिन उठान तो होता नहीं !

किसानों की आए दोगुनी करने के लिए भारत सरकार की तरफ से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिनका किसान फायदा भी उठा रहे है ! किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने किसानों की 14 फसलों पर MSP बढ़ाई है जिसमे धान की फसल पर 117 रुपए बढ़ाए गए है ! हालांकि किसान धान पर बढ़ाई गई MSP से खुश नहीं हैं! किसानों का कहना है कि धान की फसल पर जो MSP 117 रुपए बढ़ाई गई है वो बहुत कम है क्योंकि धान की फसल पर पिछले साल के मुकाबले अबकी बार खर्चा काफी बढ़ गया है ! पिछले साल धान की रोपाई एक एकड़ की 3600 रुपए थी और अबकी बार 4000 रुपए हो गई है ! हालांकि किसान सूरजमुखी और मूंग पर बढ़ाई गई MSP से संतुष्ट नजर आ रहे है ! किसानों का कहना है कि अगर धान की MSP तीन हजार तक हो जाए तो फिर हमारा भी गुजारा हो सकता है और लेबर का भी हो सकता है !
p24news