बीती देर शाम ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

बीती देर शाम ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेता भाजपा पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लगा रहे हैं। इन्हीं आरोपों और केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा के राज्य मंत्री असीम गोयल ने बड़ा ब्यान दिया है।

असीम गोयल ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर केजरीवाल सच्चे होते तो ये ED के पहले नोटिस पर ही पेश हो जाते। ED ने केजरीवाल को कई नोटिस दिए लेकिन ये पेश नहीं हुए। असीम गोयल ने कहा कि केजरीवाल अब अपनी बेगुनाही के सुबूत जुटाएं और अपनी बेगुनाही साबित करें। केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि ये अपने वोटबैंक को बचाने के किये देश की सुरक्षा को भी गिरवी रख सकते हैं। असीम गोयल ने कहा कि अगर केजरीवाल फर्जीवाल नहीं हैं तो कोर्ट में अपनी बेगुनाही साबित करें। असीम गोयल ने कहा कि इस समय केजरीवाल को राम नाम जपना चाहिए। 
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने भी सवाल खड़े किए हैं। जिसे लेकर राज्यमंत्री असीम गोयल ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए तीखा ज़ुबानी हमला बोला है। असीम गोयल ने कहा कि आज राहुल गांधी से अगर इंडी गठबंधन के घटक दलों के नाम पूछ लिए जाएं तो वो नहीं बता पाएंगे। असीम गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को जो स्क्रिप्ट लिखकर दी जाती है वो सिर्फ बोलते हैं और कई बार वो कहना कुछ और चाहते हैं ओर बोलते कुछ और हैं। राज्यमंत्री असीम ने राहुल गांधी को नसीहत दी है कि वो छोटा भीम किरदार जैसी बातें करना बंद करें।