भिवानीः जिला स्तरीय द्वितीय योग प्रतियोगिता का आयोजन जहरगिरी आश्रम में हुआ
भिवानीः जिला स्तरीय द्वितीय योग प्रतियोगिता का आयोजन जहरगिरी आश्रम में हुआ
प्राचीन काल से ही भारत विश्व का नेतृत्व करता रहा है और अब योग में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। इसी कड़ी में आज भिवानी स्थित जहर गिरी आश्रम में शिव शक्ति जन कल्याण सेवा ट्रस्ट व सीबीएलयू के सानिध्य में एक द्वितीय जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 36 स्कूलों ने भाग लिया और बच्चों को योगाभ्यास करवाया।
||Delhi||Nancy Kaushik||प्राचीन काल से ही भारत विश्व का नेतृत्व करता रहा है और अब योग में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। इसी कड़ी में आज भिवानी स्थित जहर गिरी आश्रम में शिव शक्ति जन कल्याण सेवा ट्रस्ट व सीबीएलयू के सानिध्य में एक द्वितीय जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 36 स्कूलों ने भाग लिया और बच्चों को योगाभ्यास करवाया। इसके साथ ही बच्चों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया और योग को अपने जीवन में अपनाकर किस तरह से जीवन को सरल बनाया जा सकता है इसके प्रति भी जागरूक किया गया।
बता दें कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में योग को विश्व ने स्वीकार किया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया और आज सम्पूर्ण विश्व योग को अपना रहा है। योग से असाध्य से असाध्य रोगों को ठीक करने की क्षमता है।योग से तन मन पूर्णतया स्वस्थ रहता है साथ ही इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।मनुष्य शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर खाना पीना करता है।प्राचीन संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा विश्व में सबसे अच्छी है और कोरोना जैसी महामारी में हमने विश्व को यह दिखा भी दिया।
सीबीएलयू के वीसी राजकुमार मित्तल ने कहा कि भारतीय योग पद्धति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है।आज समस्त विश्व इसका अनुसरण कर रहा है। हम योग के साथ पंचकोश के सिद्धांत को अपनाकर जीवन को आनंदमय बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों फास्ट फूड से परहेज करने, पौष्टिक आहार लेने के साथ नियमित योग को अपनाएं।
कार्यक्रम में महंत डॉ अशोक गिरी महाराज ने सभी योग प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया।उन्होंने कहा की योग में अद्भुत शक्ति है जो हमें निरोग रखता है। हमें योग को जीवन की नियमित दिनचर्या में अपनाना चाहिए।उन्होंने विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम के लिए सराहना की।इसके साथ उन्होंने योग से होने वाले लाभ हो के बारे में बताते हुए कहा कि योग के बिना जिंदगी अधूरी है योग से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है और योग से शरीर में ऊर्जा भी प्राप्त की जा सकती है।