पंचायत खापों के प्रतिनिधियों को, नजरबंद किया तो दिल्ली जाते पुलिस हिरासत में लिया

खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली के नये संसद भवन पर महिला पंचायत में जा रहे पंचायत खापों के प्रधानो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया वहीं दिल्ली कूच करने के लिए एकजुट हुए खापों को नजरबंद किया तो उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई। बाद में मौके पर पहुंची महिलाओं व खापों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर पुलिस व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने दिल्ली जाने से पहने ही सबको हिरासत में ले लिया है।

||Delhi||Nancy Kaushik||खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली के नये संसद भवन पर महिला पंचायत में जा रहे पंचायत खापों के प्रधानो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया वहीं दिल्ली कूच करने के लिए एकजुट हुए खापों को नजरबंद किया तो उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई। बाद में मौके पर पहुंची महिलाओं व खापों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर पुलिस व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने दिल्ली जाने से पहने ही सबको हिरासत में ले लिया है। वहीं जिलेभर के बॉर्डर को पुलिस द्वारा सील करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के समर्थन में पंचायत खापों के अलावा सामाजिक संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया है। यहां की सांगवान, फोगाट, श्योराण सहित कई खापों के प्रतिनिधि महिलाओं के साथ दिल्ली जाने के लिए एकजुट हुए तो उनको पुलिस द्वारा नजरबंद कर लिया गया। फोगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार सहित कई खापों के प्रधानों को अल सुबह ही घर से हिरासत में ले लिया गया था। बाद में आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने रोष प्रदर्शन किया और गाड़ियों के साथ दिल्ली कूच के लिए निकलने लगे तो पुलिस ने उनको हिरासत में लेते हुए बसों में बैठाकर पुलिस थाने में पहुंचाया। खापों ने कहा कि पुलिस उनको किसी भी तरह रोके, वे पीछे नहीं हटेंगे और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

सांगवान खाप सचिव नरसिंह डोहकी, विक्रम सांगवान व बसंती देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन सरकार द्वारा पुलिस बल के साथ खापों को नजरबंद करते हुए हिरासत में लिया है जो निंदनीय है। वे बेटियों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण दिल्ली कूच करने के लिए एकजुट हुए हैं। पुलिस कुछ भी करें, वे किसी भी बेटियों के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं सांगवान खाप प्रधान व विधायक सोमबीर सांगवान को लेकर भी सांगवान खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि वे शायद किसी के बहकावे में आ गए होंगे, सांगवान खाप बेटियों के साथ है। उधर डीएसपी देशराज ने कहा कि पुलिस सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं, खाप प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया है।