फतेहाबादः पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी फतेहाबाद में कर्मचारियों के द्वारा निकाला गया पेंशन आक्रोश मार्च।

||Delhi||Nancy Kaushik||पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी फतेहाबाद में कर्मचारियों के द्वारा निकाला गया पेंशन आक्रोश मार्च, फतेहाबाद के मुख्य बाजारों में नारेबाजी करते दिखे कर्मचारी, कर्मचारियों का कहना, जब तक सरकार पुरानी पेंशन को नहीं करती बहाल तब तक जारी रहेगा उनका आंदोलन, आज पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर किए जा रहे हैं प्रदर्शन।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज कर्मचारियों के द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और शहर में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला गया। पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर आज कर्मचारी सड़कों पर नजर आए। सरकारी कर्मचारियों का कहना था कि सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है, इसी के चलते आज जिला स्तर पर सरकारी कर्मचारी प्रदर्शन करके सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।
कर्मचारी नेता रमेश जांडली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार से बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन सरकार के द्वारा इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसलिए आज कर्मचारियों ने फतेहाबाद में भी पेंशन आक्रोश मार्च निकाला है और आने वाले समय में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।