किसान यूनियन के साथ महिला मोर्चा को दिल्ली जाने से रोका गया

दिल्ली महिला पहलवानों के समर्थन मे जा रहे पंजाब के किसान यूनियन के साथ महिला मोर्चा देर रात से अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारा पहुंची जहाँ पर इनको आगे न जाने दिया जाए इसको लेकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस बल सहित भारी पुलिस जहाँ किसान नेता आगे जाने की जिद्द पर अड़े हुए है वही एसपी अंबाला का कहना है कि इनसे अपील भी की जा रही है कि वे आगे न जाने।

||Delhi||Nancy Kaushik||दिल्ली महिला पहलवानों के समर्थन मे जा रहे पंजाब के किसान यूनियन के साथ महिला मोर्चा देर रात से अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारा पहुंची जहाँ पर इनको आगे न जाने दिया जाए इसको लेकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस बल सहित भारी पुलिस जहाँ किसान नेता आगे जाने की जिद्द पर अड़े हुए है वही एसपी अंबाला का कहना है कि इनसे अपील भी की जा रही है कि वे आगे न जाने। एसपी ने कहा कि हर हाल मे इनको आगे जाने से रोका जायेगा।
दिल्ली में होने वाली महापंचायत को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं देर रात से गुरुद्वारे में रुकी हुई है जहाँ से  दिल्ली के लिए महिलाएं रवाना होंगी। आज जहां देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है वही पहलवानों के समर्थन में किसानों व महिलाओं ने दिल्ली संसद भवन कूच का एलान किया है। जिसके  बाद महिलाओं व किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो चुका है आज अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारा में भारी संख्या में महिलाएं दिल्ली कूच के लिए एकत्रित हुई ,वहीं प्रशासन ने भी इस दिल्ली कूच को देखते हुए अपनी कमर कस ली है। अंबाला में मंजी साहिब गुरुद्वारे के बाहर भारी संख्या में महिला पुलिस बल को तैनात किया गया है ,जाहिर है कि जब यह महिलाएं दिल्ली कूच करेंगे तब प्रशासन इन्हें रोकने की कोशिश कर सकता है। किसान नेताओं का कहना है कि वह देश का गौरव बढ़ाने वाले पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन सरकार एक यौन शोषण के आरोपी को बचाने में लगी है जिस कारण आज  अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहिब को चारों तरफ से घेर रखा है ताकि वह दिल्ली  कूच ना कर सके। उनका कहना है की वह दिल्ली के लिए निकलेंगे।
 
वही एसपी अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहेब के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है जिससे ये लोग आगे न जा पाए, पुलिस ने जगह जगह बैरिकेट लगाकर पुलिस बल तैनात किया हुआ है। एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधवा ने कहा आज नये संसद भवन का उद्धघाटन है और कुछ संगठन द्वारा भी अपना एक कार्यक्रम वहां रखा गया है लेकिन सुरक्षा के माध्यनज़र दिल्ली के आसपास के इलाके मे पुख्ता इंतज़ाम किये गए ! एसपी ने कहा कि वे मीडिया के जरिये ये ये अपील भी करते है कि वे कानून को हाथ मे न लेकिन एसपी ने कहा कि वे समझाने की कोशिश भी कर रहे है कि कानून अपने हाथ मे न लेकिन एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसी को भी आगे नहीं दिया जायेगा।