जजपा नेता व इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली पर हमला

चरखी दादरी- जजपा नेता व इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली पर गांव बलाली में कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में घायल जजपा नेता को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में जजपा नेता ने अपने भाई पहलवान महाबीर फौगाट व भतीजी भाजपा नेत्री बबीता फौगाट पर साजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

||Delhi||Nancy Kaushik||चरखी दादरी- जजपा नेता व इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली पर गांव बलाली में कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में घायल जजपा नेता को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में जजपा नेता ने अपने भाई पहलवान महाबीर फौगाट व भतीजी भाजपा नेत्री बबीता फौगाट पर साजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बता दें कि सज्जन बलाली वर्ष 2000 से 2007 तक लगातार इनेलो के भिवानी जिलाध्यक्ष रहे हैं। पिछले दिनों जजपा में शामिल होने के बाद वे अपने परिवार के साथ अपने गांव में रह रहे हैं। बीती रात उसके घर कुछ लोग आए और राजनीतिक बातें करते हुए उन पर अचानक हमला कर दिया। इसी दौरान परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देते हुए घायल जजपा नेता को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अस्पताल में भर्ती घायल जजपा नेता सज्जन बलाली ने बताया कि राजनीतिक रंजिश के चलते उनके बड़े भाई महाबीर फौगाट व भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने मिलकर हमला करवाया है। सज्जन ने बताया कि मामले की शिकायत झोझू कलां पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है। जजपा नेता ने मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करवाने के साथ-साथ सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।