घरौंडा बसताडा टोल पर किसानों ने अपनी मांगो के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के आह्वान पर तीन घन्टे तक करवाया टोल फ्री
घरौंडा बसताडा टोल पर किसानों ने अपनी मांगो के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के आह्वान पर तीन घन्टे तक करवाया टोल फ्री, किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर कर नारेबाजी, एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल रहा तैनात, किसान एम. एस.पी. सहित अन्य मांगो पर डटे रहे, किसानों ने धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी, बाद में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी बसताडा टोल टैक्स बैरियर पर पहुंचे और उन्होने सरकार को किसान विरोधी करार दिया। इस दौरान चढूनी ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है लेकिन सरकार उन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है।

शुक्रवार को किसान सुबह करीब 11 बजे बसताडा टोल टैक्स पर पहुंचने शुरू हो गए थे। ठीक 12 बजे किसानों ने टोल पर लगे बुथों के डंडो को उठा दिया जिसके चलते तीन घन्टे तक लोगों को टोल नहीं देना पडा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि किसान जायज मांगो की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगो को नहीं मान रही हैजिसके विरोध में किसानों को संघर्ष करना पड रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसान अपनी मांगों के लिए काफी दिनों से सघर्ष कर रहे है। उन्होने कहा किसानों ने भी राजनीति में अपनी हिस्सेदारी करनी होगी,तभी किसान को न्याय मिल सकता है। उन्होने कहा कि 17 फरवरी को तहसील स्तर पर टै्रक्टर मार्च होगा। टै्रक्टर मार्च में गांव में एक भी टै्रक्टर नही होना चाहिए,सभी के सभी टैक्टर मार्च में शामिल करना होगा। उन्होने कहा कि किसान जीतना सघर्ष करेंगे तभी सरकार पर दबाव बनेगा। किसानों के हित के लिए भाकियू चढूनी ग्रुप हमेशा तत्पर रहता है,इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में टोल प्लाजा पर धरना देकर उन्हे फ्री करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि किसानों ने 13 फरवरी की दिल्ली कूच करने की कॉल की थी, हरियाणा पुलिस ने शम्भू बॉर्डर पर उन्हे रोक लिया जहां पर महाभारत का मैदान बना हुआ है। यहां तक की पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेटस लगाए हुए है ओर उन पर ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले छोडे जा रहे है और पुलिस रबड की गोलियां भी चला रही है,जिसमें कई किसान घायल भी हो चुके है।
p24news