अतीक अहमद के बेटे असद का हुआ एनकाउंटर !
उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसके साथ हत्याकांड में शामिल शूटर गुलाम भी मारा गया। झांसी से 30 किलोमीटर दूर बड़ागांव और चिरगांव के पास एनकाउंटर हुआ।

||Delhi||Nancy Kaushik||उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसके साथ हत्याकांड में शामिल शूटर गुलाम भी मारा गया। झांसी से 30 किलोमीटर दूर बड़ागांव और चिरगांव के पास एनकाउंटर हुआ। बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम पारीछा बांध के पास छिपे बैठे थे। तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया, जब पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए. पुलिस को असद और गुलाम के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर 455 बोर, वाल्थर पी 88 पिस्टल 7.63 बोर बरामद की गई। एक बाइक भी दोनों के पास मिली है।
झांसी में अतीक अहमद के पुराने करीबी ने असद और मोहम्मद गुलाम को पनाह दी थी। पुलिस ने पिछले दिनों झांसी से 2 मददगारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। अतीक के गुजरात से प्रयागराज आते वक्त झांसी में कई करीबी पुलिस काफिले उसके पीछे चल रहे थे।
प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या की गई थी। इस केस में अतीक, उसका भाई अशरफ, असद और अन्य शूटर आरोपी थे। पुलिस ने असद समेत 5 शूटरों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित किया था।
p24news