Saket Court :वकील की ड्रेस में परिचित ने महिला को मारी गोली
इस वक्त सबसे बडी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां एक महिला को दिन दहाडे कोर्ट में ही गोली मार दी गई। घायल महिला वसंत कुंज की रहने वाली है।

||Delhi||Nancy Kaushik||इस वक्त सबसे बडी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां एक महिला को दिन दहाडे कोर्ट में ही गोली मार दी गई। घायल महिला वसंत कुंज की रहने वाली है, आरोपी ने महिला के खिलाफ 1 जुलाई 2022 को साकेत थाना में ही 25 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया था। आरोपी आज सुबह वकील की वेशभूषा में महिला और उसके वकील को गोली मारने के इरादे से साकेत कोर्ट पहुँचा था, फायरिंग करने के तुरंत बाद आरोपी केंटीन के पीछे वाले गेट से फरार हो गया।
आपको बता दे महिला पर आरोपी द्वारा 4 -5 राउंड फायरिंग की गई जिससे महिला को 3 गोलियां पेट और हाथ पर लगी। इस दौरान एक वकील भी लगने से घायल हो गया। फिलहाल दोनों की हालत स्टेबल बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
सोचने वाली बात यह है कि साकेत कोर्ट में भारी सिक्योरिटी होने के बावजूद कोई भला कोर्ट में हथियार लाने में कैसे कामयाब हो सकता है। यह पुरा मामला कोर्ट के सिक्योरिटी सिस्टम पर कई सवाल खड़े करता है।
p24news