उत्तर रेलवे ने चलाई 14 समर स्पेशल ट्रेन्स

उत्तर रेलवे ने स्कूल की छुट्टियों को देखते हुए लगभग 14 समर स्पेशल ट्रेन्स चलाई है जो अलग अलग समय पर अलग अलग दिन चलेगी जिससे गर्मियों मे होने वाली भीड़ कम होंगी और रेलगाड़ी मे सफर करने वाले लोगो को राहत भी मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक की अगर माने इन समर स्पेशल ट्रेन्स मे एक्सप्रेस गाड़ियाँ ही है जो अंबाला से निकलेगी।

||Delhi||Nancy Kaushik||उत्तर रेलवे ने स्कूल की छुट्टियों को देखते हुए लगभग 14 समर स्पेशल ट्रेन्स चलाई है जो अलग अलग समय पर अलग अलग दिन चलेगी जिससे गर्मियों मे होने वाली भीड़ कम होंगी और रेलगाड़ी मे सफर करने वाले लोगो को राहत भी मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक की अगर माने इन समर स्पेशल ट्रेन्स मे एक्सप्रेस गाड़ियाँ ही है जो अंबाला से निकलेगी।
अंबाला रेलवे स्टेशन से सभी स्टेशन के लिए ट्रेन्स मिल जाती है हज़ारो पेसेंजर अंबाला से ट्रेन्स मे सफर करते है जिस कारण ट्रेन्स मे भीड़ भी ज्यादा होती है और ये भीड़ गर्मियों के समय ज्यादा हो जाती है खासकर जब स्कूलों की छुट्टियों मे लोग ज्यादा सफर करते है इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 14 समर स्पेशल ट्रेन्स चलाई है जो अलग अलग समय पर अलग अलग दिन चलेगी जिससे ट्रेन्स मे भीड़ कम होंगी और पेसेंजर भी आराम से सफर कर सकेंगे। अंबाला के स्टेशन अधीक्षक राम ने बताया कि लगभग 14 ट्रेन्स समर स्पेशल चलाई गई है जो विभिन्न स्टेशन के लिए अलग अलग दिन चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 04518 चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए ट्रेन शुक्रवार को आकर रात को जाती है इसी तरह से 04672 श्रीमाता वैष्णो देवी से नई दिल्ली के लिए ये सोमवार को दोपहर मे आएगी व जाएगी ! उन्होंने कहा कि इसी तरह से कटिहार ऐ अमृतसर के लिए ये ट्रेन रविवार को आती व जाती है इसी तरह 04661 बनारस से जम्मूतवी है। उन्होंने कहा इसी तरह से विभिन्न स्टेशन के लिए अलग अलग दिन 14 ट्रेन्स चलाई गई है ! उन्होंने कहा कि जो समर स्पेशल ट्रेन्स 23 जुलाई तक चलाई गई है। उन्होंने कहा कि ये सभी ट्रेन्स लोगों की जरूरतों के हिसाब से चलाई गई है।