भिवानी रेलवे स्टेशन पर प्रथम चरण में खर्च होंगे पांच करोड़ रूपये : सांसद धर्मबीर सिंह

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिवानी रेलवे जंक्शन पर प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि बीकानेर मंडल के तहत 15 रेलवे स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है। जिनमें भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशन शामिल है।

||Delhi||Nancy Kaushik||अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिवानी रेलवे जंक्शन पर प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि बीकानेर मंडल के तहत 15 रेलवे स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है। जिनमें भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशन शामिल है। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म का निर्माण, आकर्षक प्रवेश द्वार, अतिआधुनिक प्रतीक्षालय, पैदल पथ निर्माण, रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई, बेहरतरीन कैफिट एरिया, पार्सल हैंडलिंग स्पोट, दिव्यांगजनों के लिए स्वचलित सीढिय़ां के निर्माण सहित सौंदर्यकरण के विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बेहतरीन पार्किंग व अलग से गुड्स प्लेटफॉर्म बनाने के अलावा आने वाले समय में रेलवे स्टेशन पर अति आधुनिक शॉपिंग कॉपलेक्स भी बनेंगे, जहां ग्राहक खरीदारी भी कर सकेंगे। इसके साथ ही भिवानी के सिटी रेलवे स्टेशन को भी चार करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। रेलवे जंक्शन पर सांसद के साथ पहुंचे रेलवे कमेटी के अधिकारियों, रेलवे डीईएन योगेश कुमार अग्रवाल व एडीईन देव कृष्ण कुमार ने रेलवे स्टेशन पर बनने वाली हर सुविधा को कलमबद्ध कर रिपोर्ट तैयार की। 
भिवानी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किए जाने पर भिवानी दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष महावीर डालमिया, भिवानी जंक्शन अधीक्षक जीके गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना से रेलवे जंक्शनों का आधुनिकीकरण होगा। कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। इससे यात्रियों को सीधा लाभ होगा। यात्रियों के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद इस योजना के तहत हर आधारभूत सुविधा यात्री मिलेगी, इससे भारतीय रेलवे की भी उन्नति होगी।