बबीता फौगाट ने बाढड़ा क्षेत्र से शुरू किया जनसंपर्क अभियान 

बबीता फौगाट ने बाढड़़ा पहुंचने पर सबसे पहले क्रांतिकारी चौक पर राज महताब और मंशाराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि महाजनसंपर्क अभियान भाजपा पार्टी ने चलाया हुआ है। उसी का डोर-टू-डोर करके लोगों को भाजपा की नीतियों से जोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों को जागरूक करने आई हूं।

बबीता फौगाट ने बाढड़ा क्षेत्र से शुरू किया जनसंपर्क अभियान 

चरखी दादरी। दंगल गर्ल व भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने आचार संहिता के लगने से पहले जिले के बाढड़़ा विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन गांवों में महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रचार शुरू कर दिया है। बबीता फौगाट के प्रचार शुरू करने के साथ बाढड़़ा हलके में उनकी भाजपा से टिकट को लेकर दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है।बबीता फौगाट ने बाढड़़ा पहुंचने पर सबसे पहले क्रांतिकारी चौक पर राज महताब और मंशाराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि महाजनसंपर्क अभियान भाजपा पार्टी ने चलाया हुआ है। उसी का डोर-टू-डोर करके लोगों को भाजपा की नीतियों से जोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों को जागरूक करने आई हूं।टिकट को लेकर बबीता फौगाट ने कहा कि यह फैसला पार्टी को लेना है चाहे कहीं से चुनाव लड़वाये, पार्टी जो भी उसे जिम्मेवारी देगी उसे बखूबी निभाउंगी। चाहे वो किसी भी तरह की जिम्मेवारी क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि वो पार्टी की अच्छी कार्यकर्ता होने के नाते जिम्मेवारी को निभाएंगी। टिकट को लेकर बबीता ने कहा कि वे पार्टी से जुड़ी हैं और प्रचार करना भी एक काम है। बबीता फौगाट के बाढड़़ा डोर-टू-डोर अभियान के बाद क्षेत्र में राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। टिकट किसे मिलती है यह तो अब आने वाला समय ही बता पाएगा।बाढड़़ा के क्रांतिकारी चौक पर राज महताब और मंशाराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते, लोगों को भाजपा की नीतियों को बताते हुए और लोगों से रूबरू होते बबीता फौगाट के कट-शॉट।