ग्रेट खाली आज हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मिलने उनके निवास पर पहुंचे जीना अनिल विज ने स्वागत किया ! ग्रेट खली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे विज साहेब से पारिवारिक सम्बन्ध होने के कारण इनसे मिलने आये है ! उन्होंने कहा कि वे अपनी अकादमी पर हर शनिवार को एक शो करवाते है जिसके लिए उन्हें न्योता भी देने आये है इनके आने से जो उनके रेसलर है उनका हौसला भी बढ़ेगा जिससे जो नये रेसलर है है वो आगे आये ! सोनी टीवी पर चल रहे एक कॉमेडी शो मैडनेस मचाएंगेपर कैसा अनुभव रहा इस पर उन्होंने कहा कि अभी ये नया शो आ रहा है जिसमे काफी अच्छा अनुभव रहा है !
वही पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने इस मुलाक़ात को पारिवारिक सम्बन्ध बताया और कहा कि वे जब भी अंबाला से निकलते है यहाँ जरूर होकर जाते है और अपना अनुभव भी शेयर करते है ! WWE को भारत मे करवाने पर उन्होंने कहा कि इन्होने पहले भी करवाया है और अच्छी बात है फिर से करवाये जिससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है !