Rohtak :गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर जेल मंत्री रणजीत सिंह का अजब जवाब || P24 News

रोहतक। गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने बड़ा ही अजीबोगरीब बयान दिया है, उनका कहना है कि जेल से बाहर वो क्या कर रहे हैं यह जेल विभाग का काम नहीं है, बाकी अनिल विज से पूछें। चौधरी रणजीत सिंह आज रोहतक पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तो व्हेल मछली की संज्ञा दे दी, जो सरवाइव करने के लिए छोटी मछलियों को खा जाती है।

Rohtak :गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर जेल मंत्री रणजीत सिंह का अजब जवाब || P24 News

Rohtak || Neha Rajput ||  गुरमीत राम रहीम का नाम आते ही कोई भी बयान देने से राजनेता अपने पीछा छुड़वाते हुए नजर आते हैं। रोहतक पहुंचे हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह से जब गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब मांगा गया, तो उनका कहना था कि गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर क्या करते हैं यह उनका विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि पैरोल देने का काम अदालत या प्रशासन का होता है। बाहर की जिम्मेदारी भी प्रशासन की ही है। जेल विभाग का काम जेल के अंदर सुरक्षा देना, पैरोल मिलने के बाद सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना तथा जेल के अंदर उसके स्वास्थ्य व खाने-पीने तथा आचरण पर नजर रखना है। बाकी के बारे में अनिल विज से पूछना चाहिए।

यही नहीं उन्होंने तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को व्हेल मछली तक करार दे दिया। उनका कहना है कि व्हेल मछली सरवाइव करने के लिए छोटी मछलियों को खा जाती है और कोई भी व्यक्ति रेस में जीतने के लिए ही दौड़ता है। रणजीत सिंह से सवाल किया गया था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के नेताओं को किनारे लगाते जा रहे हैं और अब किरण चौधरी और रणदीप सिंह सुरजेवाला का नंबर है।

चौधरी रणजीत सिंह मौजूदा भाजपा सरकार में जेल एवं बिजली मंत्री है जिन्होंने निर्दलीय विधायक होते हुए हरियाणा सरकार को समर्थन दे रखा है। लेकिन रणजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर भी चुनाव लड़ सकते हैं, अगर मुख्यमंत्री आदेश दे तो।

वही चौधरी रणजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा की देश में भाजपा का कोई भी विकल्प नहीं है। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश के चुनाव से लिया जा सकता है और राहुल गांधी जैसा नेता कभी भी देश नहीं जोड़ सकता है।

दिल्ली व पंजाब में फ्री बिजली देने को लेकर कटाक्ष करते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि फ्री बिजली देना किसी भी प्रदेश में संभव नहीं है। क्योंकि जितना खर्च बिजली बनाने पर लगता है उससे फ्री बिजली नहीं दी जा सकती। दिल्ली में फ्री बिजली का ड्रामा केजरीवाल कर रहे हैं और जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। पंजाब में भी आने वाले समय में हालात बुरे होने वाले हैं।