रोजगार कार्यालय में लगे मेले में लगभग 60 युवाओं ने दिया साक्षात्कार

जिला रोजगार अधिकारी कविता ग्रेवाल ने बताया कि डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में नवयुवकों व युवतियों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। इन रोजगार मेले का उद्देश्य नियोक्ता तथा अभ्यार्थी के बीच मध्यस्ता करके उन्हे रोजगार दिलवाना है। उन्होंने बताया कि मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर उन्हे रोजगार दिया जाता है।

भिवानी || प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना के तहत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय व राज्य सरकार के रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय रोजगार कार्यालय में एक रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में भारती एक्स लाईफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के लगभग 60 युवाओं का साक्षात्कार लिया। मेले में कंपनियों द्वारा टीम लीडर, जूनियर मैनेजर, सहायक बिजनेस प्रबंधक, बिजनेस मैनेजर, डिप्टी मैनेजर व मल्टी टास्क के पदों पर युवाओं का चयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी कविता ग्रेवाल ने बताया कि डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में नवयुवकों व युवतियों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। इन रोजगार मेले का उद्देश्य नियोक्ता तथा अभ्यार्थी के बीच मध्यस्ता करके उन्हे रोजगार दिलवाना है। उन्होंने बताया कि मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर उन्हे रोजगार दिया जाता है। इस मेले में 10 से 22 हजार रूपये तक जॉब ऑफर प्रार्थियों को दिए गए हैं। इस जॉब फेयर में भाग लेने की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तथा 18 से 35 वर्ष रखी गई थी। इस दौरान सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा ने प्रार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य सरकार रोजगार विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाने वाले युवाओं को रोजगार मेले में भाग लेने का अवसर दिया जाता है। युवाओं को उनकी योग्यता व कम्यूनिकेशन स्किल के आधार पर चयन कर निजी क्षेत्र में रोजगार दिया जाता है। इस दौरान रोजगार देने वाली कंपनी के प्रतिनिधि, रोजगार के लिए आए अनेक प्रतिभागी व रोजगार विभाग का स्टाफ मौजूद था।