इंद्री : गांव शाहपुर में अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खंड इन्द्री के गांव शाहपुर में भारत सरकार द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इंद्री : गांव शाहपुर में अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

|| Indri, Haryana || Aditya Kumar || आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खंड इन्द्री के गांव शाहपुर में भारत सरकार द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय  मोटा अनाज वर्ष 2023 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जागरूक करते हुए कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार एवं कृषि सुपरवाईजर ने संयुक्त रूप से किसानों को बताया कि वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर  अंतरराष्ट्रीय   मोटा अनाज वर्ष 2023 के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के इस प्रयास के पीछे भारत को मोटे अनाज का वैश्विक केंद्र बनाना और अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 को 'जन आंदोलन बनाने की सोच है। भारत में एशिया में लगभग 80 प्रतिशत और विश्व का 20 प्रतिशत मोटा अनाज पैदा होता है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बदलती जलवायु परिस्थितियों में मोटे अनाज के पोषण और स्वास्थ्य लाभ और इसकी खेती के लिए उपयुक्तता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम में बताया कि मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा, मंडवा, चलाई, चेना, रागी, कंगनी आदि मोटे अनाज शामिल हैं। उन्होंने किसानों को बताया कि मोटे अनाज के आहार करने से हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने बताया कि  मोटे अनाज के आहार के इस्तेमाल से कुपोषण के खिलाफ कारगर हथियार तो डायबिटीज और हाइपरटेंशन सरीखी बीमारियों से भी निजात मिलती है।

किसानो ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की तथा अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हमने मोटा अनाज खाना बंद कर जिससे अनेक बीमारियों ने जन्म ले लिया है सरकार ने इस कार्यक्रम का चला का किसानो को जागरूक करने  का काम किया है |  अब वह  इसको अपना कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है |