लोकसभा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह ने महेंद्रगढ़ की आईटीआई स्थित बूथ नंबर 132 पर वोट डाला।

जननायक जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह ने महेंद्रगढ़ की आईटीआई स्थित बूथ नंबर 132 पर वोट डाला। उन्होंने ठीक सवा आठ बजे अपना मतदान कर दिया था। मतदान करने के बाद वो मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चत बताई।

जननायक जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह ने महेंद्रगढ़ की आईटीआई स्थित बूथ नंबर 132 पर वोट डाला। उन्होंने ठीक सवा आठ बजे अपना मतदान कर दिया था। मतदान करने के बाद वो मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चत बताई। राव बहादुर सिंह जननायक जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी हैं। उनका वोट महेंद्रगढ़ विधानसभा के अंतर्गत बूथ नंबर 132 पर है। वो पूजा अर्चना करने एवं प्रसाद ग्रहण करने के बाद अकेले  सुबह सवा आठ बजे आईटीआई में पहुंचे थे। मतदान करने के बाद वो मीडिया से रूबरू हुए और इसके बाद वो दौरे पर निकल गए। जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह ने बताया कि वोट डालकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मेरी वोटर संख्या लक्की रहा जिसका नंबर 786 है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि सभी मतदाताओं का अपना वोट डालना चाहिए चाहे वह किसी भी पार्टी का डालें। इससे देश का प्रधानमंत्री बनेगा और राष्ट्र का संविधान भी बनेगा। आज सुबह सुबह भगवान का नाम लेकर और प्रसाद लेकर वोट डालने आया हूं। आज मुझे 786 नंबर मिला है उससे मैं संतुष्ट हूं। इस बार मुझे अवश्य मौका मिलेगा और हम देश एवं प्रदेश की सेवा करेंगे।