लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की बड़ी रैलियां करवाने में जुटी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की बड़ी रैलियां करवाने में जुटी है। 46 डिग्री तापमान होने पर भी बड़े नेताओं की रैलियों में लोगों का आना जारी है। इसी कड़ी में 23 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महेंद्रगढ़ के गाव पाली में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर महेंद्रगढ़ के गाव पाली में 23 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो चुकी है। इस रैली में विशेष कर भिवानी-महेंद्रगढ़रोहतक और गुड़गांव लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत को लेकर लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गाव पाली में यह दूसरा दौरा होगा। अबसे पहले 2014 में नरेंद्र मोदी यहां पर एक जनसभा को संबोधित कर चुके हैं और अब दूसरी बार 23 मई को विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर अधिकारियों और नेताओं के दौर शुरू हो चुके हैं। टेंट लगना शुरू हो चुका है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रैली स्थल पर तैयारीयों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। नरेंद्र मोदी 23 मई को यहां पर एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि गाव पाली में होने वाली प्रधानमंत्री की इस रैली से भिवानी-महेंद्रगढ़,  रोहतक और गुड़गांव लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट से जीत के लिए अपील करेंगे। इस रैली के बाद तीनों सीटों पर एक अलग ही चुनावी माहौल देखने को मिलेगा।