ईडी ने आम आदमी पार्टी के विदेश फंड को लेकर खुलासा करते हुए कहा है की अमेरिका , कनाडा और अरब देशों से AAP को करोड़ो की फंडिंग मिली है जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा की आप के संबंध अगर आतंकवादियों से हैं तो उसे अच्छी तरह से चेक किया जा रहा है एजेंसियां उस काम में लगी हुई है। ऐसे व्यक्ति को देश माफ नही कर सकता ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक संबोधन के दौरान कहा था की PM ने Operation झाड़ू चालू किया है, जिसमे आप नेताओं का बैंक अकाउंट फ्रीज किया जाएगा" जिसपर तंज कसते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा की देश में अफफाय फैलाना आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल का काम है, पार्लैमेंट, जुडीसरी पर ये लोग विश्वास नहीं करते, इन्होंने अपने नियम बना रखे है जो ये कहेंगे वही सही है। पहले ये जो कहते थे अब सत्ता में आकर वे लोग उसका उलट करते है।
वही हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने मंडी से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के उस बयान की निंदा की जिसमे उन्होंने कहा था की जिन मंदिरों में कंगना जा रही हैं, उनकी सफाई करवाना जरूरी है"। इसपर विज ने कहा की हमने तो मंदिर सबके लिए बनवाए है, मंदिर भगवान का घर है और अगर कोई ऐसी बात करता है तो उसके खिलाफ कानून कारवाई होनी चाहिए।
शरद पवार का कहना है की "अगर इंडिया गठबंधन को बहुमत मिला तो हम प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की तर्ज पर चुनेंगे" जिसपर चुटकी लेते हुए पूर्व मंत्री विज ने कहा की इंडी गठबंधन बिना इंजन के गाड़ी है,इनकी सरकार नही बन सकती। ये केवल देश में शांति भंग करने के लिए चुनाव के मैदान में कूदे हुए है।