9 साल पूरे होने पर मादी सरकार का विशेष जनसंपर्क अभियान
मोदी सरकार मई में 9 साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर देश के लोगों के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा जिसमें देशवासियों को मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में बताया जाएगा।

||Delhi||Nancy Kaushik||मोदी सरकार मई में 9 साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर देश के लोगों के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा जिसमें देशवासियों को मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में बताया जाएगा।
देशभर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। मुख्य रैलियां चुनावी राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में निकाली जाएगी। 29 मई को पूरे देश में एक साथ सभी जगह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित होगी। सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय नेता आदि प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और शाम को सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरस के साथ वार्ता करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे।
30 मई को एक विशाल रैली के साथ एक संपर्क अभियान का शुभारंभ भी होगा। इस अभियान में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे इसके साथ ही प्रभावशाली व्यक्ति जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।
p24news