महेन्द्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से अपने जजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने गांव खुडाना पहुचे पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर दुष्यंत चौटाला।

महेन्द्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से अपने जजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने गांव खुडाना पहुचे पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर दुष्यंत चौटाला। जेजीपी आज हरियाणा में बहुत मजबूत स्थिति में है और सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़कर अपने उम्मीदवारों को लोकसभा में सांसद बनाकर भेजगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के द्वारा दिये गए बयान पर उन्होंने कहाकि हमारी पार्टी के निर्माण को तो अभी पांच साल हुए है उनकी उम्र हो गई है। शायद यह उनका आखिरी चुनाव हो। हमारी तो अभी शुरुआत है।

आज हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला महेन्द्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से अपने जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में प्रचार करने के लिए गांव खुडाना मे पहुचे। जन्हा पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजीपी आज हरियाणा में बहुत मजबूत स्थिति में है और सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़कर अपने उम्मीदवारों को लोकसभा में सांसद बनाकर भेजगी। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आज हम महेंद्रगढ़ और अटेली विधानसभा के विभिन्न गांव का दौरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ भिवानी की इस लोकसभा सीट को जननायक जनता पार्टी मजबूती के साथ जीतेगी मेरा यह मानना है की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि अपनी आवाज पार्लियामेंट तक पहुंचाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के द्वारा दिये गए बयान पर उन्होंने कहाकि हमारी पार्टी के निर्माण को तो अभी पांच साल हुए है उनकी उम्र हो गई है। शायद यह उनका आखिरी चुनाव हो। हमारी तो अभी शुरुआत है। हम दस की दस लोकसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और सांसदों को जीताकर पार्लियामेंट में भेजेंगे। कांग्रेस के अंदर अंदरूनी लड़ाई चल रही है और बड़े नेताओं के मन में चुनाव को लेकर घबराहट हो रही है यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस का भी यह अंतिम चुनाव है। अगर कांग्रेस इस बार पिछले चुनाव जितने भी सांसद नहीं बना पाई तो यह चुनाव देश में कांग्रेस का आखिरी चुनाव है। महेंद्रगढ़ आईएमटी खुडाना पर पूछे गए सवाल पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेरे कार्यकाल में ना कोई ऐसा शिलान्यास हुआ था पिछली सरकार में कोई घोषणा हुई थी और उसकी पिछली सरकार में ही विड्रो कर दिया गया था।