महेंद्रगढ़ः लघु सचिवालय में बिना लाइसेंस चलते मिले कैंटीन व पार्किंग 2 को दबोचा
महेंद्रगढ़ में लघु सचिवालय में अवैध रूप से चलाई जा रही वाहन पार्किंग और चाय कैंटीन पर सीएम फ्लाइंग की सूचना पर रेडक्रॉस नारनौल की टीम ने दोपहर बाद रेड की। रेड के दौरान दोनों संचालक, संचालन का कागजात नहीं दिखा सके। जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है।

||Delhi||Nancy Kaushik||महेंद्रगढ़ में लघु सचिवालय में अवैध रूप से चलाई जा रही वाहन पार्किंग और चाय कैंटीन पर सीएम फ्लाइंग की सूचना पर रेडक्रॉस नारनौल की टीम ने दोपहर बाद रेड की। रेड के दौरान दोनों संचालक, संचालन का कागजात नहीं दिखा सके। जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है।
ओम प्रकाश लेखा लिपिक जिला रेडक्रॉस नारनौल व डॉक्टर एसपी सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सीएम फ्लाइंग टीम रेवाड़ी की सूचना पर सोमवार लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अवैध रूप से चल रही वाहन पार्किंग व चाय कैंटीन को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान लघु सचिवालय गेट महेंद्रगढ़ पर दो व्यक्ति सोनू निवासी बुडीन व मनीष निवासी माजरा कलां मिले।
इन दोनों व्यक्तियों से वाहन पार्किंग बारे कोई अनुमति व अन्य कागजात मांगे गए तो वह पार्किंग बारे वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसी तरह लघु सचिवालय में अवैध रूप से एक चाय कैंटीन चलाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान कैंटीन के काउंटर पर गौतम निवासी बुडीन मिला, उसे कैंटीन के संचालन के बारे में दस्तावेज मांगे तो वह भी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका।
उक्त अवैध वाहन पार्किंग व चाय कैंटीन दोनों बिना विभाग की अनुमति के बिना संचालित की जा रही थी। वही लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं 17 अप्रैल की पार्किंग की पर्ची भी प्राप्त हुई है व एक रसीद बुक भी मिली है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सीएम फ्लाइंग राजेश चेची ने कहा की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी जिस आधार पर ये करवाई की गयी है और महेन्दरगढ़ लघु सचिवालय में अवैध रूप से पार्किंग व केंटीन चलाते दो लोग मिले दोनों व्यक्तियों के खिलाफ करवाई की गयी है लोकल पुलिस और रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारियो के साथ ये रेड की गयी है।
p24news