महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता और किसानों को पानी देनी वाले सिंचाई विभाग के कार्यालय एवं कॉलोनी में पानी नहीं है।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता और किसानों को पानी देनी वाले सिंचाई विभाग के कार्यालय एवं कॉलोनी में पानी नहीं है। पानी की वजह से सिंचाई विभाग के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को न तो ऑफिस और न ही घर पर पानी नसीब हो रहा है। इस संबंध में विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आज सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजेंद्र से मिले थे। लेकिन वहां कोई संतुष्टि पूर्ण जबाव नहीं मिला। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक्सईएन ने उनके साथ बदतमीजी और गाली गलोच की है। रोष स्वरूप कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता और किसानों को पानी देनी वाले सिंचाई विभाग के कार्यालय एवं कॉलोनी में पानी नहीं है। पानी की वजह से सिंचाई विभाग के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को न तो ऑफिस और न ही घर पर पानी नसीब हो रहा है। इस संबंध में विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आज सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजेंद्र से मिले थे। लेकिन वहां कोई संतुष्टि पूर्ण जबाव नहीं मिला। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक्सईएन ने उनके साथ बदतमीजी और गाली गलोच की है। रोष स्वरूप कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। विभाग के एसडीओ सुरेन्द्र जांगड़ा ने बताया कि नहर कॉलोनी के साथ-साथ कार्यालय में पीछे छह महीने से पानी की समस्या हो रखी है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी का बोर भी फेल हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल सप्लाई से पानी कॉलोनी में न के बराबर पहुंच रहा है। इस संबंध में वो एसई से भी मिल चुके हैं। हार कर विभाग ने बोर ठीक करवाने की अनुमति दी लेकिन बोर बिल्कुल ठप हो चुका है, उसके स्थान पर नया बोर ही करवाना पड़ेगा। पिछले छह महीने से यह दिक्कत हो रही है। कॉलोनी में टेंकर से और कार्यालय में कैंपर लाकर काम चला रहे हैं। पेयजल लाइन के लिए वो जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से भी मिल चुके हैं लेकिन मुख्य लाइन में पानी नहीं होने की वजह से पानी कॉलोनी में नहीं पहुंच रहा। उन्होंने बताया कि वह स्वयं और जेई इस संबंध में एक्सईएन अजेंद्र से मिले थे तो उन्होंने बदतमीजी की और गाली गलोच भी की। एक्सईएन ने कहा कि वह उनको नौकरी करना सिखा देगा। उनकी इस बदतमीजी की वजह से सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। उनका यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता। उन्होंने बताया कि नहर कॉलोनी में लगभग 20 परिवार रह रहे हैं।
p24news