बेटियां फाउंडेशन और हरक्यूलिस जिम द्वारा भांबला में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन
बेटियां फाउंडेशन और हरक्यूलिस जिम के संयुक्त तत्वाधान द्वारा भांबला के अंबेडकर सभागार में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बेटियां फाउंडेशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार, मंडी अध्यक्ष लता पठानिया, राज्य उपाध्यक्ष जनरल सेक्रेटरी मानिक शाह और हरक्यूलिस जिम के ओनर हनीश राय द्वारा की गई।

बेटियां फाउंडेशन और हरक्यूलिस जिम के संयुक्त तत्वाधान द्वारा भांबला के अंबेडकर सभागार में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बेटियां फाउंडेशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार, मंडी अध्यक्ष लता पठानिया, राज्य उपाध्यक्ष जनरल सेक्रेटरी मानिक शाह और हरक्यूलिस जिम के ओनर हनीश राय द्वारा की गई। इस अवसर पर DDA, के MD सुलोचना, पंचायत प्रधान सुनीता कुमारी, कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट इंटक संतोष कुमार, जल शक्ति विभाग महासंघ अध्यक्ष ज्वालू राम, डायरेक्टर रोशन लाल शर्मा, मैडम सुमन जी, अंजू बाला, जयंत टंडन, विनोद कुमार, सुनील कुमार, सनी ठाकुर, मुनीलाल, रीना कुमारी, शशि भारती,अन्य प्रतिनिधि बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष मानिक शाह ने आए हुए प्रतिभागियों का अभिनंदन किया और कहा की बेटियां फाउंडेशन प्रदेश भर में बेटियों के हित के लिए इसमें तो करता इस तरह के आयोजन समय पर करता रहेगा। बेटियां फाउंडेशन द्वारा बेटियों, महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
p24news