दिल्ली में फिर बढ़े कोरोना के मामले !
भारत में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली की अगर बात करे तो यहाँ पर कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में संक्रमण के मामले 5000-6000 तक पहुँच गए है और आने वाले समय में इन मामलों में तेजी आने की आशंका जताई जा रही है।

||Delhi||Nancy Kaushik||भारत में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली की अगर बात करे तो यहाँ पर कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में संक्रमण के मामले 5000-6000 तक पहुँच गए है और आने वाले समय में इन मामलों में तेजी आने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली में अगर कोरोना से मरने वाले लोगो की संख्या की बात करें तो पिछले हफ्ते 24 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई। बाकी राज्यों की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा मामले केरल में है - 19,848, दुसरे नम्बर पर महाराष्ट्र में 5,916 मामले, तीसरे नम्बर पर दिल्ली में 5,297 मामले, चौथे नम्बर पर हरियाणा में 4,142 मामले और पांचवे नम्बर पर उत्तर प्रदेश में 3,414 मामले सामने आए है।
आप को बता दे कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैक्सीन कमेटी से वैक्सीन को अपडेट करने की सिफारिश की है। WHO की माने तो यह वैक्सीन नए कोरोना वैरियंट्स से सुरक्षा देने में इतनी समर्थ नहीं है क्योंकि यह कोरोना के पुराने स्वरूप के हिसाब से डिजाइन की हुई है और इस वक्त जो वायरस का नया रूप आया है उसके लिए वैक्सीन को अपडेट करना होगा।
p24news