बहादुरगढ में भी हुई लव जिहाद की आहट

बहादुरगढ़ में लव जिहाद की आहट सुनाई देने लगी है। बजरंग दल सनातनी रक्षा दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया है। पत्रकारों के समक्ष एक पीड़ित को भी पेश किया गया। जिसकी पत्नी को अहमद खान नाम का युवक राजू बनकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

||Delhi||Nancy Kaushik||बहादुरगढ़ में लव जिहाद की आहट सुनाई देने लगी है। बजरंग दल सनातनी रक्षा दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया है। पत्रकारों के समक्ष एक पीड़ित को भी पेश किया गया। जिसकी पत्नी को अहमद खान नाम का युवक राजू बनकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बजरंग दल के नगर संयोजक नीरज वत्स ने बताया कि जब वे पीड़ित के साथ आरोपी के घर पहुंचे, तो उसके घर में दो और लड़कियां भी मिली। जिन्हें दो युवकों ने हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया था। जबकि उनके असल नाम पता किए गए तो दोनों की पहचान मुस्लिम युवकों के रूप में हुई। 
बजरंग दल ने दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को कंप्लेंट भी दी है। लड़कियों ने पुलिस को सारी घटना के बारे में भी बताया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बजरंग दल ने अब प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि अगर पुलिस सही ढंग से कार्रवाई नहीं करेगी। तो इन मामलों में खुद कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पिटाई करने का काम भी किया जाएगा। बजरंग दल से जुड़े नीरज वत्स ने बताया कि आरोपी पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते हैं। फिर उनका धर्म परिवर्तन करा कर उनके साथ निकाह करने का काम करते हैं। 
नीरज वत्स ने बताया कि आरोपी राजू बहादुरगढ़ के हरदयाल पेट्रोल पंप के पास टायर पंचर की दुकान चला रहा है। उसका असली नाम अहमद खान है। लेकिन लोगों के सामने हिंदू नाम राजू से वह अपना परिचय देता रहा। इसी चक्कर में उसने पीड़ित की पत्नी के हाथों राखी भी बंधवाई और बाद में उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।