बहादुरगढ़ नगर परिषद की फाइनैंशल कमेटी का हुआ चुनाव
बहादुरगढ़ नगर परिषद की फाइनैंशल कमेटी का हुआ चुनाव
बहादुरगढ़ नगर परिषद में आज फाइनेंस कमेटी के सदस्यों का चुनाव किया गया। इस चुनाव में शहर की पार्षद नीना सतपाल राठी और पार्षद संदीप राठी को भारी मतों से जीत हासिल हुई है। बहादुरगढ़ नगर परिषद की यह फाइनेंस कमेटी शहर में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य के लिए अनुमति प्रदान करेगी। यह दोनों पार्षद भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं। इस चुनाव में अकेले भारतीय जनता पार्टी के 4 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। जिनमें से नीना सतपाल राठी और संदीप राठी को सबसे ज्यादा मत मिले। जिसके बाद इन्हें विजेता चुना गया है।
||Delhi||Nancy Kaushik||बहादुरगढ़ नगर परिषद में आज फाइनेंस कमेटी के सदस्यों का चुनाव किया गया। इस चुनाव में शहर की पार्षद नीना सतपाल राठी और पार्षद संदीप राठी को भारी मतों से जीत हासिल हुई है। बहादुरगढ़ नगर परिषद की यह फाइनेंस कमेटी शहर में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य के लिए अनुमति प्रदान करेगी। यह दोनों पार्षद भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं। इस चुनाव में अकेले भारतीय जनता पार्टी के 4 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। जिनमें से नीना सतपाल राठी और संदीप राठी को सबसे ज्यादा मत मिले। जिसके बाद इन्हें विजेता चुना गया है।
इस चुनाव में शहर के सभी 32 निर्वाचित पार्षदों ने भाग लिया और अपने महत्वपूर्ण मत का उपयोग किया। बहादुरगढ़ नगर परिषद का चुनाव शुक्रवार शाम तक चला। नगर परिषद की एक बैठक कल सुबह 11:00 बजे भी आयोजित की जाएगी जिसमें शहर से जुड़े तमाम मुद्दों पर पार्षद चर्चा करेंगे। शहर के वादों के अनुसार लोगों की समस्याओं का एक खाका तैयार किया गया है जिस पर कल चर्चा के बाद कार्य करवाने के लिए पार्षदों और चेयरपर्सन की मुहर लगाई जाएगी। लोगों को तमाम सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। वार्ड वाइज लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने खाका तैयार किया है पार्षद और चेयरपर्सन से डिस्कशन के बाद विकास कार्य करवाने के लिए मुहर लगाई जाएगी और जल्द ही यह विकास कार्य शुरू हो पाएगी।
नगर परिषद की फाइनेंसियल कमेटी के लिए चुने गए पार्षदों नीना सतपाल राठी और संदीप राठी ने उन्हें वोट देने वाले साथी पार्षदों का आभार व्यक्त किया और शहर के लोगों के निष्पक्ष तरीके से विकास कार्य करवाने का आश्वासन भी दिया।