तिलक के दिन लड़की के पिता की हार्ट अटैक से माैत,मंदिर में हुई शादी

परसा प्रखंड क्षेत्र के बलिगांव पंचायत स्थित चकसहबाज गांव में गंगा साह के घर में विगत रविवार काे बेटी की तिलक के दिन ही पिता की हार्ट अटैक से माैत हाे गई।लड़की के पिता की माैत के बाद ग्रामीणाें व स्थानीय थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा व मुखिया प्रतिनिधि राजेश राय के अनुराेध पर लड़के के पिता ने लड़की काे पचलख मंदिर बुलाकर सादगीपूर्ण तरीके से विवाह की रस्में पूरी करवाई।

||Delhi||Nancy Kaushik||परसा प्रखंड क्षेत्र के बलिगांव पंचायत स्थित चकसहबाज गांव में गंगा साह के घर में विगत रविवार काे बेटी की तिलक के दिन ही पिता की हार्ट अटैक से माैत हाे गई।लड़की के पिता की माैत के बाद ग्रामीणाें व स्थानीय थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा व मुखिया प्रतिनिधि राजेश राय के अनुराेध पर लड़के के पिता ने लड़की काे पचलख मंदिर बुलाकर सादगीपूर्ण तरीके से विवाह की रस्में पूरी करवाई।

चकसहबाज गांव में गुड़िया की शादी को लेकर घर में जोर-शोर से तैयारी चल रही थी।घर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था।विवाह के लिए बने मंडप में रीति-रिवाज चल रहे थे।विगत शनिवार की सुबह लड़की के पिता गंगा साह अपने बेटी की शादी का कार्ड बाँटने निकले थे।तभी गांव के स्कूल के समीप पहुंचते ही उन्हें हार्ट अटैक हुआ और वह वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उन्हें डॉक्टराें काे दिखाया,जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।गंगा साह की मौत की खबर के बाद लड़के वालाें सहित पूरे गांव के लोग सदमे में आ गए।गांव में गंगा साह की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया।देखते ही देखते विवाह के लिए बनाया गया पंडाल और घर में किए गए आकर्षक विद्युत सज्जा को खोल दी गई।लड़की के पिता की असमय मौत की खबर के बाद थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा व स्थानीय मुखिया राजेश राय ने लड़के के परिजनों से बातचीत की।थानाध्यक्ष ने बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरिया निवासी रामु कुमार के पिता मोहन साह से अनुरोध किया कि स्व गंगा साह की बेटी गुड़िया की हिन्दू रीति रिवाज से पचलख मंदिर में शादी सम्पन्न करवा दिया जाए। जिसपर लड़केवाले राजी हो गए। आनन-फानन में सादे समारोह के दौरान गुड़िया का शादी के दिन पर ही शादी संपन्न कराया गया।