हरियाणा में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर सीबीएल्यु में इनसो का प्रदर्शन

नितिन सैन इनसो छात्र संघ के पदाधिकारी ने बताया की आज इनसो छात्र संघ ने प्रत्यक्ष चुनाव बहाली की मांग को लेकर चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में अपना प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी यों में बहुत सी कमियां है जैसे छात्रों को समय पर रिजल्ट नहीं आता डीएमसी नहीं मिलती इसके साथ-साथ अनेक कमियां हैं जिनको लेकर छात्र आए दिन परेशान हैं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जरूरत आन पड़ी है कि छात्र संघ चुनाव करवाए जाए क्योंकि चुने हुए छात्र नेता छात्रों की मांग यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने रखेंगे जिन्हें पूरा किया जाएगा।

||Delhi||Nancy Kaushik||नितिन सैन इनसो छात्र संघ के पदाधिकारी ने बताया की आज इनसो छात्र संघ ने प्रत्यक्ष चुनाव बहाली की मांग को लेकर चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में अपना प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी यों में बहुत सी कमियां है जैसे छात्रों को समय पर रिजल्ट नहीं आता डीएमसी नहीं मिलती इसके साथ-साथ अनेक कमियां हैं जिनको लेकर छात्र आए दिन परेशान हैं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जरूरत आन पड़ी है कि छात्र संघ चुनाव करवाए जाए क्योंकि चुने हुए छात्र नेता छात्रों की मांग यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने रखेंगे जिन्हें पूरा किया जाएगा आज के समय में यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है जिसको लेकर छात्रों में रोष है उन्होंने कहा कि आज के प्रदर्शन में लोहारों बहन तोशाम भिवानी खेड़ा शिवानी और अन्य ब्लॉक से भी छात्र-छात्राएं आए हैं और प्रदर्शन में हिस्सा लिया है इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी इस कार्य में लगे हैं इसके साथ साथ दिग्विजय चौटाला भी समय-समय पर छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग करते हैं इसीलिए उन्होंने कहा कि अब छात्र आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है और अगर इसके लिए उन्हें आंदोलन करना पड़ा या भूख हड़ताल करनी पड़े वह हर कदम उठाने के लिए तैयार है।
इस मौके पर प्रदर्शन में शामिल रहे शहीद भगत सिंह ग्रुप से मोनू चौधरी ने कहा कि चुनाव को बहाल करने की मांग इसलिए जा रही है क्योंकि छात्रों के काम नहीं हो रहे हैं।एक एक साल से रिजल्ट रोके जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। इस तानाशाही को रोकने के लिए मांग की जा रही है।
वहीं उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ग्रुप छात्रों के साथ है हर उचित मांगे छात्रों की पूरी करवाई जाएंगी।इसके साथ साथ ग्रुप युवाओं को नशे से दूर करने के लिए गांव गांव जाकर अभियान चलाएगा।
वहीं इनसो संगठन से छात्रों ने कहा कि जल्द चुनाव बहाल किए जाएं नहीं तो आने वाले समय में प्रदेश स्तरीय आंदोलन होगा।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार ऋतु सिंह और एग्जाम कंट्रोलर ने छात्रों को कहा कि छात्रों की जायज मांगों को सुना जाएगा और उन सभी मांगों को पूरा किया जाएगा जो संवैधानिक रूप से छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के पास आए और अपनी समस्या बताएं उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा वही एग्जाम कंट्रोलर ने कहा कि कोई भी विभाग की समस्या हो उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी छात्रों की डीएमसी जारी कर दी है अगर फिर भी किसी को कोई प्रॉब्लम है वह यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क कर सकता है।