किसान संगठनों ने बैठक कर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पिहोवा को सौंपा ज्ञापन

पिहोवा सीता देवी धर्मशाला में किसान संगठनों ने किसानों को जमीनों का मालिकाना हक दिलवाने व अन्य मुद्दों को लेकर इकट्ठा होकर बैठक कर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पिहोवा को ज्ञापन सौंपा। मुश्तरका मालिकाना जमीन के सबसे ज्यादा पीड़ित किसान पिहोवा हल्के में है। इसलिए पिहोवा हल्के में आज विभिन्न संगठनों ने मिलकर आवाज उठाई है और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

||Delhi||Nancy Kaushik||पिहोवा सीता देवी धर्मशाला में किसान संगठनों ने किसानों को जमीनों का मालिकाना हक दिलवाने व अन्य मुद्दों को लेकर इकट्ठा होकर बैठक कर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पिहोवा को ज्ञापन सौंपा। मुश्तरका मालिकाना जमीन के सबसे ज्यादा पीड़ित किसान पिहोवा हल्के में है। इसलिए पिहोवा हल्के में आज विभिन्न संगठनों ने मिलकर आवाज उठाई है और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं को भी लेकर आज मांग पत्र के माध्यम से मांग की है कि उनका उचित प्रबंध किया जाए।

आवारा पशुओं की वजह से पहले किसानों की फसलों को नुकसान होता था, अब इनकी तादाद इतनी बह गयी कि आज आम रास्तों और सड़कों पर आम जनता की जान को खतरा बन गये है हर रोज सड़क दुर्घटना में किसी ना किसी की जान चली जाती है, हम ये मांग करते हैं कि आवारा पशुओं से एक्सीडेंट होने वाले नुकसान का हॉस्पिटल का पूरा खर्चा सरकार वहन करे अगर किसी की आवारा पशु से दुर्घटनाग्रस्त हो कर मृत्यु हो जाती है उसके परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाये। नये भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को राज्य सरकार वापिस ले और किसानों को कलेक्टर रेट से 4 गुणा रेट पर भूमि अधिग्रहण हो।

सरकार को सड़कों और रेलवे के लिये अधिग्रहण की गयी है, उस भूमि के साथ किसानों को रास्ते और पानी की निकासी का प्रबंध अलग से बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ, किसानों को गिरदावारी के बाद आज तक सभी फसलों का मुआवजा।जल्द से जल्द जारी किया जाये ताकि किसान के हुई भारी नुकसान की भरपाई हो सके।

देश की गोल्ड मेडलिस्ट बेटियों का धरना चल रहा किसान संगठनों का उन्हें हर रूप में समर्थन है। बीजेपी सांसद आरोपी बृजभूषण को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये ताकि जनता का इन्साफ पर यकीन बना रहे. आज इस किसान सम्मेलन में BKU शहीद भगत सिंह, BKMU आजाद किसान यूनियन, BKU सर छोटू राम पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने मिल कर किया।