||Delhi||Nancy Kaushik||नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अंबाला पुलिस विशेष अभियान चलाए हुए हैं और नशा बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कसे हुए है इसी बीच अंबाला में चौकी नंबर 4 कि पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है पुलिस ने नशा बेचने वाले 2 महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 14 मई को डेहा कॉलोनी से एक महिला को 14.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था जिसके बाद पूछताछ में उस महिला ने यह खुलासा किया कि वह किससे यह नशा लेकर आती थी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 2 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अंबाला पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है अंबाला के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का एक्शन मोड देखने को मिल रहा है वहीं सो मच एरिया में नशे पर लगाम न लगने के कारण बीते दिनों एसपी ने चौकी नंबर 4 के सभी कर्मचारी व प्रभारी को बदल दिया था जिसके बाद अब एसपी का यह फैसला रंग ला रहा है बता दें कि नए चौकी प्रभारी ने आते ही नशा बेचने वालो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ! 14 मई को नशा बेचने वाली एक महिला को 14.60 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसे पूछताछ की गई और उसने पूछताछ में बताया कि वह नशा डेहा कॉलोनी की रहने वाली बाला से ये नशा लेकर आती है और पुलिस ने बाला को भी गिरफ्तार कर लिया! पूछताछ में बाला ने बताया कि वह नशा अमरा नामक व्यक्ति से लेकर आती थी !! जिसके बाद पुलिस ने रेड कर अमरा को भी गिरफ्तार कर लिया और अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।