विधायक भव्य बिश्नोई ने जंतर मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों पर दी प्रतिक्रिया

यमुनानगर पहुंचे आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई ने जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हरियाणा के खिलाड़ियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भव्य बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी है जहां तक खिलाड़ियों की बात है तो वह चार पांच खिलाड़ी ही धरने पर बैठे हैं जिनमें से वह साक्षी मलिक को अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मुद्दों को कांग्रेस ने राजनीतिक रूप दिया है।

||Delhi||Nancy Kaushik||यमुनानगर पहुंचे आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई ने जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हरियाणा के खिलाड़ियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भव्य बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी है जहां तक खिलाड़ियों की बात है तो वह चार पांच खिलाड़ी ही धरने पर बैठे हैं जिनमें से वह साक्षी मलिक को अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मुद्दों को कांग्रेस ने राजनीतिक रूप दिया है। दीपेंद्र हुड्डा रेसलिंग फेडरेशन के मुखिया बनना चाहते है और जिस प्रकार से उनको वंचित रखा गया तो कांग्रेस ने देश के खिलाड़ियों को गुमराह करके इसको राजनीतिक रूप दिया। वही उन्होंने कहा की भाजपा खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और कानून के दायरे में जांच की जा रही है जो भी जांच में सामने आएगा वह सबके सामने होगा। 
वही उन्होंने कहा की आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। भाजपा को धरातल पर मजबूत करने के लिए और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आज इस बैठक का आयोजन हुआ है।
जंतर-मंतर पर पिछले 25 दिन से हरियाणा के खिलाड़ी धरने पर हैं ऐसे में राजनीतिक पार्टियों से लेकर खाप पंचायतों तक खिलाड़ियों को समर्थन मिल रहा है तो वही भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने धरने पर बैठे खिलाड़ियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।