नेशनल मुआथाई में भिवानी के 7 खिलाडिय़ों ने जीते पदक

तमीलनाडू के चैन्नई में 26 से 30 मई तक नेशनल मुआथाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम कोच सोमवीर वशिष्ट के नेतृत्व में 26 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें से 7 स्वर्ण, 3 रजत व 6 कांस्य प्राप्त कर खिलाडिय़ों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

||Delhi||Nancy Kaushik||तमीलनाडू के चैन्नई में 26 से 30 मई तक नेशनल मुआथाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम कोच सोमवीर वशिष्ट के नेतृत्व में 26 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें से 7 स्वर्ण, 3 रजत व 6 कांस्य प्राप्त कर खिलाडिय़ों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सभी विजेता खिलाडिय़ों का महम गेट स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पहुंचने पर मुआथाई एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष राहुल प्रताप राणा द्वारा फुलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। कोच सोमवीर वशिष्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले से 12 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें 4 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीते। उन्होंने बताया कि कार्तिक, लविस, रिषभ व खुशहाल ने स्वर्ण पदक, ऊषा ने रजत तथा नेहा व सीमा ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम पूरे प्रदेश व देश में रोशन किया। 

इस प्रतियोगिता में सुरज, तमन्ना, करिश्मा व प्रीया का शानदार प्रदार्शन रहा। विजेता खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते हुए राहुल प्रताप राणा ने कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए इससे हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कोच सोमवीर वशिष्ट व मुआथाई एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष मुकेश तंवर ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये सभी विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में देश की झोली में पदक डालने का कार्य करेंगे।