त्रकारों में बातचीत में रादौर विधायक डॉ. बिशन लाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा धन व बल के साथ सरकारों को गिराया गया है। लेकिन हिमाचल में भाजपा ने यह कोशिश की थी, जिसके लिए विधायकों पर धन बल का पूरा इस्तेमाल किया गया, लेकिन बीजेपी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हुई। वही विधायक ने विधानसभा सेशन पर बोलते हुए कहा कि विधानसभा में इस बार पक्ष व यहाँ तक की विपक्ष के भी कुछ विधायकों को बोलने का पूरा समय नहीं दिया गया, जबकि एक विधायक को अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनता की बात को सरकार के समक्ष रखने के लिए विधानसभा एक अच्छा माध्यम है। इसलिए विधानसभा के सेशन का समय बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि सभी को अपनी बात कहने का पूरा समय मिल सके। वही कुरुक्षेत लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन में आप के खाते में आने के सवाल पर विधायक ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी को जिताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तन मन धन से पूरा सहयोग। वही रादौर में पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा विकास कार्यो को लेकर एक्टिव नजर आने पर चुटकी लेते हुए कि चार से वर्ष से इन विकास कार्यों की और उनका ध्यान क्यों नहीं गया, जबकि वे जनता के बीच में रहे है।