भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का ब्यान, कहा एक सितंबर बाद भी चलते रहेंगे दो हजार के नोट

जहां एक और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ₹2000 के नोट सितंबर तक जमा कराने को लेकर लोगों में भगदड़ मची हुई है वहीं भाजपा के ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने डेडलाइन के बाद भी ₹2000 का नोट चलने की बात कही है साथ ही उन्होंने नोटबंदी को लोगों को कैशलेस बनाने और भ्रष्टाचार मुक्त करने कि सरकार द्वारा मनसा बताया है यही नहीं 2000 के नोट बंद होने पर राजनीतिक फायदा ना उठाने की भी बात कही है गौरतलब है कि आरबीआई बैंक द्वारा 30 सितंबर तक ₹2000 के जमा कराने का आदेश जारी हुआ है।

||Delhi||Nancy Kaushik||जहां एक और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ₹2000 के नोट सितंबर तक जमा कराने को लेकर लोगों में भगदड़ मची हुई है वहीं भाजपा के ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने डेडलाइन के बाद भी ₹2000 का नोट चलने की बात कही है साथ ही उन्होंने नोटबंदी को लोगों को कैशलेस बनाने और भ्रष्टाचार मुक्त करने कि सरकार द्वारा मनसा बताया है यही नहीं 2000 के नोट बंद होने पर राजनीतिक फायदा ना उठाने की भी बात कही है गौरतलब है कि आरबीआई बैंक द्वारा 30 सितंबर तक ₹2000 के जमा कराने का आदेश जारी हुआ है।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई द्वारा 30 सितंबर 2023 तक ₹2000 के नोटों को जमा कराने का आदेश जारी हुआ है जहां इस आदेश के बाद लोगों को 2016 में नोटबंदी की याद आई तो भाजपा के ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का ₹2000 के नोट जमा कराने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के बाद भी ₹2000 के नोट लोग जमा करा सकते हैं इसमें पैनिक होने की जरूरत नहीं है जहां एक और भाजपा के नेता आरबीआई के फैसले को सरकार से अलग बता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ₹2000 का नोट जमा कराने के पीछे पूर्व मंत्री ने एक और तर्क दे डाला उन्होंने कहा कि हो सकता है सरकार भ्रष्टाचार को कम करने और पूरी तरह से लोगों को कैशलेस बनाने पर विचार कर रही हो और इसलिए ₹2000 के नोट जमा कराने का आदेश दिया हो पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर आज अपने आवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार सितंबर तक यदि लोग ₹2000 का नोट वापस जमा नहीं करा पाए तो कोई चिंता की बात नहीं क्योंकि आरबीआई सितंबर के बाद भी लोगों के पैसे जमा करेगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नोटबंदी का कोई राजनीतिक फायदा नहीं उठाती उन्होंने यह भी कहा कि यदि ₹2000 का नोट जमा भी होगा तो देश में महंगाई नहीं बढ़ेगी गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ₹2000 का नोट जमा कराने पर महंगाई बढ़ने का बयान दिया था।