छोटी कांशी व मिनी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध खेल नगरी भिवानी जिला के खिलाड़ी अब मुक्केबाजी ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं।

छोटी कांशी व मिनी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध खेल नगरी भिवानी जिला के खिलाड़ी अब मुक्केबाजी ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी राज्य के लखनऊ में 29 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई, जु- जितशु जूनियर, सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में ग्रामीण खेल विकास समिति के खिलाड़ियों ने आधा दर्जन पदक जीतकर खेल नगरी भिवानी का नाम रोशन किया है। इसी खुशी में भिवानी पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने सर आँखों पर बैठाकर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।इसके साथ रंग गुलाल और डीजे बजाकर जश्ननक साथ विजय जुलूस निकाला गया।

भिवानी, छोटी कांशी व मिनी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध खेल नगरी  भिवानी जिला के खिलाड़ी अब  मुक्केबाजी ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी राज्य के लखनऊ में 29 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई, जु- जितशु जूनियर, सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में ग्रामीण खेल विकास समिति के खिलाड़ियों ने आधा दर्जन पदक जीतकर खेल नगरी भिवानी का नाम रोशन किया है। इसी खुशी में भिवानी पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने सर आँखों पर बैठाकर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।इसके साथ रंग गुलाल और डीजे बजाकर जश्ननक साथ विजय जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर कोच बीरु ने बताया कि 29 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक यूपी के लखनऊ में जु जितशु जूनियर,सब जूनियर नेशनल  प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमे  ग्रामीण खेल विकास समिति के खिलाड़ियों ने 6 पदक भिवानी की टीम ने जीतकर जिला का नाम रोशन किया है।उन्होंने बताया कि  32 kg भारवर्ग में ईशांत ने कांस्य पदक, 36 kg भारवर्ग में सैम ने कांस्य पदक और ओम ने 52 kg भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
 वहीं  लड़कियां भी पीछे नहीं रही --ज्योति ने -36 kg भारवर्ग  में कांस्य पदक प्राप्त किया, 44 kg भारवर्ग में निशु ने रजत पदक और पलक ने -48 kg भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, इसमें गौरव का भी शानदार प्रदर्शन रहा है।इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इस खेल के विजेता खिलाड़ी को ईनामी राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है जैसे गोल्ड मेडल विजेता को 3 लाख रु ,रजत पदक विजेता को 2 लाख रु और कांस्य पदक विजेता को एक लाख रु राशि हरियाणा सरकार दे रही है।
इस मौके पर खिलाड़ियों ने उनके स्वागत जश्न का धन्यवाद किया और कहा कि उनके कोच उन्हें कड़ी मेहनत करवाते है और सभी का सपोर्ट हमेशा रहता है।उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल्स प्राप्त किए हैं लेकिन आगे उनका लक्ष्य गोल्ड का रहेगा। इसके लिए भी और कड़ी मेहनत करेंगे खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय माता-पिता में कोच को दिया।