गांव भादसो में अमृत सरोवर योजना के दावे हुए फ़ैल गांव में तलाब के ऊपर करोडो रूपये खर्च करने के बावजूद भी नाले टूटे ग्रामीणों का आरोप अधिकारियो ने ठेकेदार के साथ मिली भगत कर लगाया चुना।

सरकार के द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत सभी तलाबो के रख रखाव के लिए योजना चलाई गयी थी की सभी तलाबो को पक्का किया जायेगा और उसके चारो तरप नाला और पेड लगाए जायेगे ताकि गांव का पानी इक्कठा होकर तलाब आकर साफ हो सके। वही इंद्री के गांव भादसो के ग्रामीण ने सीएम विण्डो पर दी शिकायत में बताया की गांव में एक वर्ष पहले पंचायती राज के द्वारा एक करोड़ 22 लाख का स्टेमेंट बनाया गया था जिसमे तलाब के चारो तरफ स्टील की तारे लगाई जाएगी और नाले को पक्का किया जायेगा जबकि यह नाला पहले ही पंचयात के द्वारा बनाया गया था और चारो तरफ नाला टूटा हुआ है और तारे भी टूटी पड़ी हुई पंचयात विभाग की इस लापरवाई का खामयाजा ग्रामीण भुगत रहे है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा पंचयात विभाग के अधिकारी ठेकेदार के साथ मिली भगत करके लाखो रूपये की हेरा फेरी की। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है तालाब के ऊपर जो पैसा खर्च किया गया उसकी उच्च स्तरीय जाँच की जाये।

पंचायती राज के एसडीओ हुकम सिंह ने कहा की गांव भादसो में एक करोड़ 22 लाख का जो स्टीमेट बने है वह एक तलाब का नहीं है बल्कि चार तालाब  का ऐस्टीमेंट है  गांव में चार तालाब है और अभी कार्य एक तालाब पर चला हुआ है एक तालाब पर कब्जा हुआ है और दूसरे तालाब पर कोर्ट केस चल रहा है और दूसरे तालाब पर काम शुरू हो गया था  पता करने पर पता लगा की लोगों ने कब्जा किया हुआ है वहां भी कोर्ट केस चल रहा है और जो स्टील की तार की बात चल रही है वह  कांटेदार बाड़ वाली  तार होती है और जो नाला बना हुआ है यह तालाब  के प्रोजेक्ट में नहीं है वह नाला  पहले से ही बना हुआ है इस प्रोजेक्ट से नाले का कोई लेना-देना नहीं है और नाले की माइनर रिपेयर ग्राम पंचायत के फंड से जल्द करवा दी जाएगी। जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं