ऑस्ट्रेलिया के PM अलबनीज ने मोदी को शानदार स्वागत के लिए कहा शुक्रिया : ऑस्ट्रेलिया और इंडिया की गहरी हुए दोस्ती |
ऑस्ट्रेलिया के PM भारत के साथ 75 साल पुरानी दोस्ती निभाते दिखे उन्होंने भारत दोरे के दौरान भारत का सहयोग करने की बात कही |

||New Delhi||Nancy Kaushik||ऑस्ट्रेलिया के PM अलबनीज भारत के दोरे पर है पिछले शुक्रवार उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि भी दी | अलबनीज ने कहा की इंडिया और ऑस्ट्रेलिया अब अच्छे दोस्त है |
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कई विकसित देशो के प्रधानमंत्री भारत आए और दोस्ती का हाथ बढ़ाया | वही ऑस्ट्रेलिया के PM भी भारत के साथ 75 साल पुरानी दोस्ती निभाते दिखे उन्होंने भारत दोरे के दौरान भारत का सहयोग करने की बात कही, उन्होंने कहा की दोनों देश क्रिकेट की दुनिया में नंबर वन बनने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे है लेकिन दोनों देश साथ मिलकर चले तो साथ में बेहतर दुनिया का निर्माण कर सकते है |
सांस्कृतिक,आर्थिक और सुरक्षा क्षेत्र में बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया भारत से सम्बन्ध | भारत - ऑस्ट्रेलिया को विकास के रास्ते में एकदूसरे के पार्टनर्स बुलाते दिखे PM अलबनीज | इतना ही नहीं पत्रकारों से बातचीत करते समय मोदी द्वारा शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद करते दिखे अलबनीज |
p24news